May 19, 2024

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का अनुसूचित जाति वर्ग की बस्तियों में सम्पर्क अभियान चला रहा है।

1 min read

भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित  जाति  मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का अनुसूचित जाति वर्ग की बस्तियों में सम्पर्क अभियान चला रहा है उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के लोग मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ सरकार की कठोर कानून व्यवस्था से प्रसन्न है और कह रहे है कि सपा-बसपा की सरकारों में जो गुंडे हमे परेशान कर रहे थे। आज या तो जेल में है या प्रदेश के बाहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से संविधान दिवस 26 नवम्बर अनुसूचित जाति मोर्चा बस्ती सम्पर्क अभियान के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग सम्पर्क कर रहा है। अभी तक 32 हजार से अधिक बस्तियों में सम्पर्क किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश में भी 12 हजार अधिक बस्तियों में सम्पर्क हो चुका है।
श्री आर्य ने कहा कि बस्ती सम्पर्क अभियान के तहत मोर्चा के कार्यकर्ता छात्रावासों में भी सम्पर्क कर रहे है। अनुसूचित वर्ग के प्रबुद्ध जनों से बैठकों व सम्मेलनों के माध्यम से सतत सम्पर्क व संवाद हो रहा है।
श्री आर्य ने कहा कि सम्पर्क अभियान में कार्यकर्ता पत्रक लेकर सम्पर्क कर रहे है। पत्रक में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों व योजनाएं और अनुसूचित वर्ग के राजनीतिक आर्थिक व सामाजिक उत्थान के साथ उनके सम्मान के लिए किए गये कार्यों का भी उल्लेख है।
उन्होंने कहा कि बस्ती सम्पर्क अभियान के दौरान लोगों के विचारों के अनुसार भाजपा सरकार द्वारा की जा रही संविधान की रक्षा, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर जी का सम्मान, अनुसूचित जाति वर्ग की सुरक्षा व उनके आर्थिक उत्थान को समर्पित योजनाओं से खुश है।
प्रेसवार्ता में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रामचन्द्र कन्नौजिया एवं उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री श्री असीम अरूण भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *